सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता में बीजेपी सरकार पर हमला किया। उन्होंने नकली MOU, एलपीजी संकट, युद्ध और जनता के साथ अन्याय पर सवाल उठाए। अखिलेश ने समाजवादी योजनाओं, स्त्री सम्मान और गरीबों के लिए 40 हजार रुपये देने की घोषणाएं भी कीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Img: Samajwadi Party Official Page )
Lucknow: लखनऊ पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखी टिप्पणियाँ कीं। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा सरकार द्वारा किए गए सभी एमओयू (MOU) की जांच की मांग करती है और आरोप लगाया कि कई एमओयू नकली हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के हालिया ट्वीट को उन्होंने खुद नहीं लिखा, बल्कि यह AI का कमाल है। उन्होंने भाजपा पर प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की अकेली पार्टी है, जो किसी की छवि खराब करने के लिए अरबों रुपये खर्च करती है।
सपा प्रमुख ने वेस्ट एशिया में संभावित युद्ध और एलपीजी की कीमतों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एलपीजी सिलेंडर का वजन घटाकर 10 किलो कर दिया, जिससे लाइन में लगने वाली जनता को राहत नहीं मिली। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार जनता को केवल लाइन में लगाने के अलावा कोई काम नहीं कर रही।
सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला, बोले- आज सभी माफिया उसी पार्टी में मौजूद#UPPolitics #LucknowNews #PressConference @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/lZWgyRTRba
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 26, 2026
अखिलेश यादव ने सम्राट अशोक के जन्मदिन का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी लोग उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने की योजना बनाएंगे। उन्होंने सपा सरकार बनने पर स्त्री सम्मान योजना, सम्मान समृद्धि योजना, और गरीब परिवारों को 40 हजार रुपये देने, साथ ही समाजवादी लेपटॉप वितरण जैसी योजनाओं का वादा किया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में बोले- यदि आज भी भारत कह दे कि वह अमेरिका पर प्रतिबंध लगायेगा तो भारत ही असली विश्वगुरू कहलायेगा।#UPPolitics #LucknowNews #PressConference @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/CGq2vNiptG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 26, 2026
उन्होंने भारत के युद्ध और वैश्विक स्थिति पर भी टिप्पणी की। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भारत वेस्ट एशिया युद्ध को रोकने में सफल होता तो विश्व भारत को विश्वगुरु मानता। उन्होंने अमेरिका पर प्रतिबंध लगाने की स्थिति में भारत की असली शक्ति पर जोर दिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सवाल- "लाइन के सिवा जनता को दिया क्या है?"#UPPolitics #LucknowNews #PressConference @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/pMWcTInsVp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 26, 2026
अखिलेश यादव ने देश में सभी जातियों को उनके हक और सम्मान की मांग की। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि आज जितने भी माफिया हैं, उनका संरक्षण भाजपा करती है और यह देश के लिए खतरा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और बाजार है। लेकिन भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में पर्याप्त कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि सपा पूरी योजना और केलकुलेशन के बाद ही कोई निर्णय लेती है।