सोनभद्र में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान में दबी आधा दर्जन महिलाएं, 3 की मौत, 2 लापता; चीख-पुकार के बीच रेसक्यू

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोमवार को अबसे थोड़ी देर पहले एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी के खदान में आधा दर्जन महिलाएं दब गई। अब तक तीन महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 23 February 2026, 12:21 PM IST

Sonbhadra: जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र स्थित किरवानी जंगल में सोमवार को अबसे थोड़ी देर पहले एक बड़ा हादसा हो गया। यहां छुही मिट्टी निकालने गईं छह महिलाएं मिट्टी धंसने से मिट्टी की खदान में दब गई। आधा दर्जन महिलाओं के दबने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी चीख पुकार मच गई। प्रशासन द्वारा रेसक्यू अभियान चलाया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खदान में दबी 6 में से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। तीनों मृतक महिलाओं के शव निकाल लिये गये हैं जबकि 2 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक महिला की तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Sonbhadra News: देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों का जुलूस-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाएं रोज की तरह जंगल क्षेत्र में छुही मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान खदाननुमा गड्ढे की मिट्टी अचानक भरभराकर गिर पड़ी और सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

अब तक तीन महिलाओं की मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अब तक तीन महिलाओं के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। दो अन्य महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

हालांकि दो महिलाओं की तलाश अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि वे भी मिट्टी के नीचे दब गई हैं। बचाव कार्य में देरी न हो, इसके लिए जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं, इलाज जारी

प्रशासन और पुलिस मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीएम और सीओ भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता लापता महिलाओं को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालना है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Sonbhadra News: खनन व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप; पढ़ें सोनभद्र का खौफनाक मामला

गांव में पसरा मातम

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजन घटनास्थल पर बदहवास हालत में पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 23 February 2026, 12:21 PM IST