राजस्थान: जयपुर में 100 फीट ऊंची गिरी पत्थर की खदान, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली दबे, जानें पूरा अपडेट
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में दादर बावड़ी डूंगरी की पत्थर खदान ढह गई। 100 फीट ऊंचाई से गिरी चट्टानों के नीचे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली दब गईं। हादसे में चालक सरदार मल गुर्जर घायल हुआ, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।