Sonbhadra: सवारियों से भरी पिकअप पलटने से दर्जन भर से अधिक घायल, मचा कोहराम

यूपी में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सोनभद्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 April 2026, 4:06 PM IST

Sonbhadra : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन पड़री गांव से सवारियां लेकर म्योरपुर के साप्ताहिक बाजार जा रही थी।

बिजनौर मामले में ADG अमिताभ यश का एक्शन: बोले- हिंसा भड़काने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

तीन दर्जन से अधिक यात्री वाहन में सवार

कमरीडाड़ के पास चढ़ाई पर अधिक भार होने के कारण वाहन ऊपर नहीं चढ़ सका और अचानक पीछे की ओर लुढ़ककर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे, जिससे हादसा गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. संजीव बिंद की देखरेख में उपचार शुरू किया गया।

Maharajganj: जितेंद्र मौर्य की मौत हत्या या हादसा? अंतिम संस्कार से इनकार, पुलिस छावनी में तब्दील गांव; जानें पूरा मामला

एक घायल की हालत गंभीर

चिकित्सकों के अनुसार, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को घर भेज दिया गया। घायलों में जमुनी देवी (50), मंगल कुमारी (18), शिलोचनी (40), पनीता (30), सुशीला (45), धर्मंती (27), सुशीला (22), मोहरमनियां (45), चंचला (8), सुधापति (45), उकमत (42), रामाशीष (13), सुशीला (30), रूइली देवी (65) और फूलमती (40) शामिल हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।

Location :  Sonbhadra

Published :  11 April 2026, 4:06 PM IST