बिजनौर मामले में ADG अमिताभ यश का एक्शन: बोले- हिंसा भड़काने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

बिजनौर में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को उकसाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य विदेश में मौजूद आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 April 2026, 8:31 PM IST
google-preferred

Bijnor: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। इस पूरे केस ने एक बार फिर सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे। इन पोस्ट के जरिए युवाओं को भड़काने और हिंसा की ओर उकसाने का आरोप लगा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही इसकी जांच शुरू कर दी गई और आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

Nainital: भवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुमशुदा लड़की बिजनौर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विदेश में बैठे आरोपियों पर शिकंजा

जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे मामले में तीन अन्य आरोपी विदेश में रह रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। जिससे देश में आते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। अफसरों ने बताया कि इन आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADG का सख्त संदेश

कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Bijnor

Published :  10 April 2026, 8:31 PM IST

Advertisement