हिंदी
डूबने से हुई मौत
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में स्थित चकदहिया बंधी (प्राकृतिक तालाब) में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गयी। दोनो ही लड़कियां स्कूल से पढ़कर वापस लौट रहीं थीं इसी दौरान वह बंधी में नहाने लगीं जिससे दोनो लड़कियों की मौत हो गयी, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों की पानी में डूबने से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक अमरावती पुत्री धरमू उम्र 13 वर्ष और रिंकू पुत्री लहूरमन उम्र 12 वर्ष निवासी ग्राम भरहरी थाना जुगैल,जुगैल थाना क्षेत्र के चकदहिया प्राथमिक स्कूल में पढ़ने गयीं थीं वापसी में दोनो लड़किया भरहरी टोला के ही चकदहिया बंधी के नहाने लगीं,अचानक दोनो गहरे पानी मे चली गयी और डूबने लगी,दोनो की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगो ने किसी तरह मौके पर पहुंच कर दोनो को पानी से निकाला,लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
दोनो लड़कियों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान भरहरी राम अवतार ने जुगैल पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर जुगैल थाना प्रभारी नागेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढी भेज दिया,जहां दोनो लड़कियों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गौरतलब है कि ऐसे कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें लोगों की डूबने से मौत हो गई है। बावजूद लोग इस प्रकार के हादसे को लेकर अलर्ट नहीं हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही से जान चली जाती है।
Location : Sonbhadra
Published : 23 July 2025, 4:21 PM IST
Topics : girls Latest News Pond sonbhadra news UP News