Sonbhadra News: रात के अंधेरे में निकला मशाल जुलूस… सोनभद्र में आखिर क्यों भड़के सैकड़ों शिक्षक?

सोनभद्र से प्रदर्शन को लेकर  खबर सामने आई है। यहां  यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने ‘टेट अनिवार्यता’ के विरोध में रॉबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 March 2026, 8:20 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सैकड़ों शिक्षक सड़कों पर उतर आए। जहां इसी कड़ी में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने ‘टेट अनिवार्यता’ के विरोध में रॉबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा। इस  जुलूस में  सैकड़ो  की संख्या में  शिक्षकों  ने अपनी मांग को लेकर आवाज तेज की।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और योग्यता की असली पहचान वर्षों के समर्पण और सेवा से होती है। उन्होंने कहा कि सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

Weather Alert: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम; अगले 2 दिन तक आंधी-बारिश का खतरा, तेज हवाएं और बारिश तय

संगठन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी

मंडल पदाधिकारी केके सिंह, ज्ञान प्रजापति, अंजनी द्विवेदी और शमशेर सिंह ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल और महामंत्री रूद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि संगठन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा।

Kerala Assembly Election 2026: भाजपा की दूसरी सूची में 39 उम्मीदवार घोषित, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज

जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।इस दौरान कोर टीम के पदाधिकारी बृजेश यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, विवेकानंद शुक्ला, संजीव सिंह, राजेश यादव, विवेक, संतोष यादव, गौरव, सौरभ पटेल, शंभू यादव, मधुप सिंह, राज वैश्य, बृजेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिरा, ठेकेदार मौके से फरार; जानें पूरा मामला 

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 19 March 2026, 8:20 PM IST