
चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में हुई लाइसेंसी रायफल और कारतूस की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी सूरज कहार को गिरफ्तार कर चोरी की गई रायफल और कारतूस बरामद कर लिए हैं।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 18-19 जुलाई 2025 की रात की है। अंबेडकर नगर कस्बे के वार्ड नंबर 10 में एक किराये के मकान से अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर एक लाइसेंसी रायफल और 122 कारतूस चोरी कर लिए थे। मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इससे एक संदिग्ध की पहचान हुई।
WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल ओवेन का धमाकेदार डेब्यू, एक ही मैच में तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स
आरोपी को न्यायालय में पेश
जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने खाली मकान को निशाना बनाया। रिंच से ताला तोड़कर दो कमरों में घुसा। आलमारी में नकदी नहीं मिली तो रायफल और कारतूस ले गया। 29 वर्षीय आरोपी सूरज कहार ने चोरी का सामान रेलवे फाटक के पास स्थित अपने किराये के कमरे में छिपा रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर यह सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Location : Sonbhadra News
Published : 21 July 2025, 6:43 PM IST
Topics : police sonbhadra news theft UP News