हिंदी
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोहरौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय सोनू कुशवाहा का शव बीना महाप्रबंधक कार्यालय के पीछे रिहंद जलाशय के निकट झाड़ी में मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिसमें शव के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ पिपरी अमित कुमार के साथ ही शक्तिनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की मानें तो पुरानी रंजिश के कारण युवक की हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार बीते 28 मई की रात लगभग 11 बजे कोहरौलिया निवासी सोनू कुशवाहा पुत्र शम्भू कुशवाहा को बांसी निवासी प्रिंस बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। जब देर रात तक सोनू कुशवाहा घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने रिश्तेदारों के यहाँ पता लगाया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन सोनू का कहीं पता नहीं चल पाया। अनहोनी की शंका से परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
इस दौरान शनिवार को दोपहर में सोनू का रक्तरंजित शव रिहंद जलाशय के निकट झाड़ियों में मिला। शव पर कई जगह धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में सोनू की हत्या की गई थी। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मधुमक्खियों ने अचानक बोल हमला
पिपरी स्थित रिहंद डैम के फाटक की जांच करने शनिवार की दोपहर पहुंची सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियां के हमले में कई अधिकारी घायल हो गये, जिन्हें तत्काल हिंडालको चिकित्सालय ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 11 बजे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता सीलचंद उपाध्याय, एसडीओ प्रसून उत्तम, रविंद्र नाथ सोनकर, राजीव कुमार सोनकर, आनंद श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग बांध के निरीक्षण के लिए टॉप पर गए थे
Location : Sonbhadra
Published : 31 May 2025, 9:02 PM IST
Topics : Dynamite News friend Latest News sonbhadra news UP News