Sonbhadra News: इमरती कॉलोनी की जलभराव पर डीएम सख्त, बरसात से पहले बड़ा प्लान तैयार…

सोनभद्र के इमरती कॉलोनी में लंबे समय से चल रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 May 2026, 7:22 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में इमरती कॉलोनी की जलभराव समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से जलभराव की समस्या की शिकायत की जा रही थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इसे प्राथमिकता में रखा है।

Action Against Police: लखीमपुर एसपी का चला हंटर…14 पुलिसकर्मीयों पर गिरी गाज

नाला सफाई के लिए पांच टीमों को लगाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने लगभग दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में कम से कम पांच टीमें लगाई जाएं ताकि कार्य तेजी और गुणवत्ता दोनों के साथ पूरा हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सफाई कार्य की प्रतिदिन जियो-टैग फोटो रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, जिससे पूरे अभियान की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित हो सके। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी।

नगर पालिका और एजेंसियों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार को निर्देशित किया कि सफाई अभियान में नगर पालिका की टीम को पूरी तरह सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

साथ ही निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही सामने आई तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा: 4 साल के रुद्र ने दिखाई गजब की प्रतिभा, इंडिया और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया नाम

सर्वे कार्य जल्द पूरा कर बने स्थायी समाधान की योजना

डीएम ने इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए चल रहे सर्वे कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि स्थानीय लोगों को हर साल जलभराव की परेशानी से राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के अभियंता और नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि इन निर्देशों के बाद क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

Location :  Sonbhadra

Published :  13 May 2026, 7:22 PM IST