हैरतअंगेज खुलासा: गिरफ्तार अभियुक्त बोला-महिला को सवा लाख में था खरीदा

सोनभद्र पुलिस ने मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में फरार अभियुक्त राहुल कुमार को रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने पीड़िता को खरीदने और उसके साथ विवाह करने का खुलासा किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 3:28 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र पुलिस ने मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय, निवासी पक्की सराय, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ का रहने वाला था और वह थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 177/2026 से वांछित था।

अभियुक्त को 4 मई 2026 को रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से दबोचा गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सह-अभियुक्तों के माध्यम से पीड़िता को लगभग 1,20,000 रुपये में खरीदा था। इसके बाद उसने पीड़िता से विवाह किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद से राहुल लगातार फरार था।

Ghaziabad News: दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर चार लोगों की बचाई जिंदगी

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह गिरफ्तारी मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट से संबंधित गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस टीम ने पहले अलीगढ़ में दबिश दी थी, लेकिन अभियुक्त फरार हो गया। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

Balrampur: लापरवाही पर बड़ा एक्शन! पंचायत सचिव पर कड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्र.नि. माधव सिंह (विवेचक), प्र.नि. रामदरश राम, हे.का. धनंजय यादव, हे.का. कन्हैया यादव और हे.का. मनीष सिंह शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Location :  Sonbhadra

Published :  5 May 2026, 3:28 PM IST