
घटना की जानकारी देते हुए परिजन (Img: Dynamite News)
Sonbhadra: सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक परिवार की जिंदगी संकट में डाल दी। टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से घर की 30 वर्षीय महिला, उसका 2 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
दरअसल, यह घटना उस समय हुई जब सुल्तानी पत्नी रामप्रवेश पानी लेने बाहर गई। पीछे-पीछे उनका 2 वर्षीय बेटा रामप्रवेश भी वहां पहुंचा और पोल पर लटक रहे तार को छू लिया। करंट प्रवाहित होने से वह तुरंत घायल हो गया। बेटे को तड़पते देख मां दौड़ी और उसे बचाने के प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आ गई। 3 वर्षीय बेटी अर्चना भी दोनों को बचाने गई, लेकिन वह भी करंट की जद में आ गई। इस पूरी घटना ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी।
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में बिजली के टूटे तार की चपेट में 3 सदस्य हुए गंभीर रूप से घायल। माता-पिता और दो छोटे बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजन और ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराज।@Uppolice @sonbhadrapolice #Sonbhadra… pic.twitter.com/Sm4jwdbBl8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 6, 2026
सरकारी अस्पताल में चल रहा निजी कारोबार? एटा डॉक्टर की खतरनाक कहानी सामने आई; Viral Video पर उठे सवाल
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। कई बहानों के बाद परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग ने लटके तार को ठीक किया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है, लेकिन परिजन अभी भी इस बात से अनजान हैं कि जेई मौके पर पहुंचे या नहीं।
मैनपुरी में बड़ा खतरा! 6 फीट पर लटक रही बिजली लाइन, कभी भी हो सकता है हादसा; विभाग क्यों बेपरवाह?
जानकारी के अनुसार, घायलों का इलाज अभी वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने परिवार को लगातार निगरानी में रखा है। यह हादसा बिजली की अनदेखी और समय पर मरम्मत न होने की गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।
Location : Sonbhadra
Published : 6 April 2026, 12:04 PM IST
Topics : Accident Electric Shock sonbhadra news UP News UP Police