Cyber Fraud in Sonbhadra: कोन थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों से वसूली कर पीड़ितों को वापस दिलाएं रुपये

सोनभद्र कोन थाना पुलिस ने दो साइबर धोखाधड़ी मामलों में पीड़ितों की कुल 45,150 रुपय की राशि बैंक समन्वय और न्यायालय आदेश से त्वरित वापसी कराई। इस कार्रवाई से पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 May 2026, 3:51 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने दो पीड़ितों को कुल 45,150 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है। इस कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली है।

साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आए

जानकारी के अनुसार, ग्राम कचनरवा निवासी सुजीत सोनी गलती से 34,150 रुपय अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर बैठे थे। वहीं, ग्राम सरौली निवासी ओमप्रकाश ने 11,000 रुपय गलत खाते में भेज दिए थे। दोनों पीड़ितों ने तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

साइबर अपराध के इस बढ़ते खतरे को देखते हुए थाना कोन ने मामला गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की।

Sonbhadra: दोपहर में घर से निकली, फिर नहीं लौटी… आखिर कहां गायब हुई गांव की बेटी

पुलिस ने किया त्वरित और प्रभावी अभियान

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर कार्रवाई को पूर्ण कानूनी वैधता दी गई।

प्रभारी निरीक्षक सजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल ऑपरेटर विजय कुमार और कांस्टेबल रोहित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धनराशि की वापसी और पीड़ितों की राहत

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, 30 अप्रैल 2026 को ओमप्रकाश के खाते में 11,000 रुपय और 01 मई 2026 को सुजीत सोनी के खाते में 34,150 रुपय सफलतापूर्वक वापस कर दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने कोन थाना पुलिस का आभार जताया।

Sonbhadra News: पेड़ से लटका मिला शव: पिता बोले-बेटी की हत्या हुईं, जानें कहां की थी महिला

पुलिस ने आमजन से की सावधानी अपील

थाना कोन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर या लिंक पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले सत्यापन अवश्य करें। साथ ही अपनी गोपनीय जानकारी जैसे OTP, PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या Cyber Crime Portal India पर शिकायत दर्ज कराएं।

Location :  Sonbhadra

Published :  1 May 2026, 3:51 PM IST