एक अंक की गलती से दूसरे खाते में पहुंचे 20 हजार, Truecaller से मिला बरेली का सुराग, पुलिस ने कराई रकम वापस
बेटे की बीटेक पढ़ाई के खर्च के लिए आंध्र प्रदेश से भेजे गए 20 हजार रुपये एक अंक की गलती से बरेली के एक दूसरे खाते में पहुंच गए। Truecaller से मिले सुराग के बाद परिवार ने बरेली पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने रकम वापस करा दी।