हिंदी
थाना बभनी (Img: Dynamite News)
Sonbhadra: सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 24 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे घर से बाहर निकली थी। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह आसपास ही होगी, लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
हादसा या हत्या? उर्स से लौट रहे मौलाना की मौत पर पुलिस-परिजनों के दावे आमने-सामने
तलाश के दौरान परिवार को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना के बाद पिता ने तुरंत बभनी थाने में लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही दोनों को बरामद करने का दावा कर रही है।
एक फूल दो माली: दुल्हन ने चंद घंटों पहले तोड़ दिया सुहागरात का सपना, मंडप में प्रेमी के साथ…
इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में डर और चर्चा का माहौल है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं।
Location : Sonbhadra
Published : 1 May 2026, 3:36 PM IST