जमाई राजा ने ससुराल में ये क्या कर दिया? सास-ससुर को पहले गहरी नींद में सुलाया, फिर कर दिया कांड

बिजनौर में दामाद ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए सास-ससुर और पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 किलो चांदी और 500 ग्राम सोने की चोरी कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 February 2026, 3:59 PM IST

Bijnor: घर, भरोसा और रिश्ते… जब यही तीनों मिलकर किसी अपराध की जमीन बन जाएं तो वारदात सिर्फ चोरी नहीं रहती, बल्कि रिश्तों का कत्ल बन जाती है। बिजनौर में सामने आई यह सनसनीखेज घटना भी कुछ ऐसी ही है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जिस दामाद को ससुरालवालों ने बेटे की तरह अपनाया, वही घर का सबसे बड़ा दुश्मन निकला। सास, ससुर और अपनी मूक-बधिर पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपी ने घर से करीब 40 किलो चांदी और 500 ग्राम सोना साफ कर दिया और रातों-रात फरार हो गया।

NCERT की किताब पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “न्यायपालिका में भ्रष्टाचार” वाले सिलेबस पर आखिर क्या बोला कोर्ट?

सर्राफ का घर बना वारदात का अड्डा

पीड़ित संतोष वर्मा मोहल्ला कैपथला के निवासी हैं और मुख्य बाजार में सर्राफ का कारोबार करते हैं। उनके पास सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखने का लाइसेंस भी है। जिसके चलते घर में बड़ी मात्रा में जेवरात मौजूद रहते थे। संतोष वर्मा ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी मूक-बधिर है, जिसकी वजह से उसकी शादी में काफी मुश्किलें आई थी। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी का विवाह कुम्हार पूरा गांव निवासी कौशल से किया था।

पुरानी आदतें, नया खेल

परिवार के अनुसार, आरोपी की बुरी आदतों के चलते कुछ महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह गायब हो गया, लेकिन करीब आठ दिन पहले वह फिर ससुराल लौटा। हाथ जोड़कर माफी मांगी, अपनी गलतियों का एहसास दिखाया और साथ रहने की गुहार लगाई। इंसानियत के नाते ससुर ने उसे फिर से घर में रहने की इजाजत दे दी, लेकिन यही फैसला परिवार पर भारी पड़ गया।

दिल्ली मां-बेटी हत्याकांड: जिस पर किया सबसे ज्यादा विश्वास, उसी ने कर डाला कांड, पढ़ें सनसनीखेज खुलासा

नशीला पदार्थ और खौफनाक साजिश

आरोप है कि बीती रात आरोपी ने चालाकी से सास, ससुर और अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे तीनों गहरी नींद में चले गए। इसके बाद उसने पूरे घर को खंगाला और करीब 40 किलो चांदी, आधा किलो सोना और गिरवी रखे गए 300 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो घर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस जांच में जुटी, तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ धामपुर आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि सुनियोजित अपराध है, जिसमें भावनात्मक भरोसे का गलत इस्तेमाल किया गया है।

Location : 
  • Bijnor

Published : 
  • 26 February 2026, 3:59 PM IST