
सीतापुर में भीषण सड़क हादसा(img: Dynamite news)
Sitapur: देश में सड़क हादसों को लेकर आए दिन कई तरह के जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर होने वाली अकाल मौतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एख सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। तीन मौतों के बाद यहां कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक घना कोहरा और धुंध इस दर्दनाक सड़क हादसे का कारण बना। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
तंबौर थाना क्षेत्र के रिहार स्थित गैस एजेंसी के पास रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में दो युवतियों समेत तीन सगे भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, देवपालपुर निवासी यशपाल (22), पूजा (20) और गायत्री (19) बाइक से सीतापुर की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 7:15 बजे जब वे तंबौर थाना क्षेत्र के रिहार स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
कोहरे की वजह से हुआ हादसा(img: Dynamite news)
पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान लहरपुर की तरफ से ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली तीनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि यशपाल, पूजा और गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों के चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही तंबौर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना तम्बौर क्षेत्रान्तर्गत तीन सगे भाई बहनों की एक्सीडेंट में हुई मृत्यु के संबंध में क्षेत्राधिकारी लहरपुर श्री अभिषेक कुमार द्वारा दी गई बाइट-ः @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @Igrangelucknow https://t.co/vxsOjsbhhO
— Sitapur Police (@sitapurpolice) November 15, 2026
एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Location : sitapur
Published : 15 November 2026, 2:40 PM IST