सीतापुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, सर्राफा व्यापारी को पीटकर लाखों का माल लूटा

सीतापुर में बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। दो बाइकों पर पहुंचे हमलावरों ने पहले व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर उसका बैग छीनकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 August 2026, 2:07 AM IST
google-preferred

Sitapur: रामपुर कला थाना क्षेत्र में रविवार शाम सर्राफा व्यापारी को दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से व्यापारी सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए।

 आभूषण की कीमत

व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण और 900 रुपये की नकदी थी। चांदी की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी अंकुर अग्रवाल और एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए।

ऐसे घटी वारदात

बाबूपुर निवासी सराफा व्यापारी रमेश निगम सरैंया स्थित अपनी सराफा दुकान बंद कर रविवार शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जाननगर मोड़ और केसरीपुर के बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार करीब छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने लाठी-डंडों से व्यापारी पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल होकर गिर पड़े।

इसके बाद बदमाश उनका बैग छीनकर दोनों बाइकों से फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब ढाई किलो चांदी और 900 रुपये की नकदी थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सीतापुर में लूट का सनसनीखेज मामला

व्यापारी अस्पताल रेफ

वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यापारी को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक आशीष ने जांच के बाद सिर में चोट की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पति भी चाहिए और वो भी… सीतापुर थाने में पहुंची महिला ने रखी ऐसी शर्त, सुनकर पुलिस के उड़े होश

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल और एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की गतिविधियों के साथ संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

सीतापुर में 55 साल पुराने कांग्रेस कार्यालय पर प्रशासन का एक्शन, भवन पर जड़ा ताला, जानें क्यों

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले व्यापारी को घेरकर हमला किया और उसके बाद बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब बदमाशों के भागने वाले रास्तों और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई दोनों बाइकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Location :  Sitapur

Published :  24 August 2026, 1:40 AM IST

Related News

Advertisement