कानपुर में एक फोन कॉल और फिर मौत! बहन के साथ भाइयों का आखिर हुआ क्या? जानिये पूरा मामला

कानपुर देहात के मूसानगर में भाइयों ने अपनी सगी बहन रेशमा की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में प्लॉट विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 1 April 2026, 3:04 AM IST
google-preferred

Kanpur: जनपद कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 7 मुर्शिदानगर में भाइयों ने अपनी ही सगी बहन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। कमरे में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

भाईयों क्यों कर दी बहन की हत्या?

मृतका की पहचान 35 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है। मृतका की बहन सीमा, निवासी हरदुआ पुखरायां, ने बताया कि रेशमा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व अनवार के साथ हुई थी। बीते दो वर्षों से पति से अनबन के चलते वह अपने मायके में रहकर माता-पिता की सेवा कर रही थी। इसी दौरान पिता ने खुश होकर फत्तेपुर गांव में एक प्लॉट रेशमा के नाम कर दिया था।

कानपुर में अवैध किडनी रैकेट का भंडाफोड़, गरीब से खरीदी किडनी… मरीज को महंगे दामों में बेची; जानिये पूरा मामला

आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके भाई बड़े उर्फ मैनुउद्दीन और नियाजुद्दीन उससे ईर्ष्या रखने लगे और मन ही मन रंजिश पाल बैठे। सीमा के अनुसार, घटना वाले दिन रेशमा ने फोन कर बताया था कि दोनों भाई, मैनुउद्दीन की पत्नी शाजदा और चार-पांच अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद पुलिस से सूचना मिली कि रेशमा की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

भोगनीपुर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्लॉट विवाद के चलते हत्या की बात सामने आई है। मृतका की बहन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Location :  Kanpur

Published :  1 April 2026, 3:18 AM IST

Related News

Advertisement