Siddharthnagar: मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा, ग्रामीणों के साथ परिजनों ने किया प्रदर्शन

जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हमले में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।  मृतक संदीप के परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को लोटन मुख्य तिराहा के पास सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 April 2026, 3:48 PM IST
google-preferred

Siddharthnagar: जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हमले में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।  मृतक संदीप के परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को लोटन मुख्य तिराहा के पास सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्ती नहीं बरत रही है।

बीते 24 अप्रैल को राममिलन निवासी गदहमरवा और उसके साथियों ने धनरिहवा निवासी संदीप यादव पर बुरी तरह हमला कर दिया। संदीप अपने चाचा के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस और परिजनों के अनुसार पूरा मामला पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा है।

मृतक के शोकाकुल परिजन

हमले के तुरंत बाद लोटन कोतवाली पुलिस ने बबलू की तहरीर पर 24 अप्रैल को राममिलन समेत 9 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में कथित तौर पर ढिलाई बरती जा रही थी।

UP Assembly Special Session: महिला आरक्षण पर चर्चा, सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

इलाज के दौरान संदीप की मौत

गंभीर रूप से घायल संदीप यादव का इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में गुस्सा भड़क उठा।

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

मृतक संदीप के परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को लोटन मुख्य तिराहा के पास सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्ती नहीं बरत रही है। सड़क पर शव रखकर किए गए प्रदर्शन के कारण लोटन के मुख्य तिराहे पर घंटों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। यातायात ठप पड़ने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

UP Transfer Policy 2026: तबादला निति का मसौदा तैयार, इस तिथि तक होंगे तबादले

परिजन अड़े हुए हैं मांग पर

खबर लिखे जाने तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस उनकी मांगें नहीं मानती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले में तनाव कम करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास कर रही है।

Location :  Siddharthnagar

Published :  30 April 2026, 3:46 PM IST

Advertisement