
घायल पीड़ित (Img : Dynamite News)
हाथरस: थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूरजपुर में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी गांव नगला आलिया के 7-8 युवक तमंचा, सरिया और ईंट लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने पहले तमंचे से फायरिंग की और फिर युवक के साथ जमकर मारपीट की। हमले में उसके सिर, कंधे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर निवासी हिमांशु की जलेसर रोड पर बर्फखाने के पास दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, उसका आरोपियों से पहले कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव नगला आलिया के कुछ युवक एक साथ उसके घर पहुंचे और आते ही तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने सरियों और ईंटों से उस पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर उसके सिर पर वार किए गए और सरियों से जमकर पीटा गया। अचानक हुए हमले में पीड़ित घायल हो गया।
पीड़ित घायल (Img : Dynamite News)
दिवाली की खरीदारी के लिए हाथरस में लगा सरस मेला, ग्रामीण महिलाओं के स्वदेशी उत्पादों की धूम
घटना के बाद पीड़ित ने थाना हाथरस जंक्शन पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने मोंटा, खली और मुकेश सहित अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद घायल को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Location : Hathras
Published : 9 November 2026, 9:40 PM IST
Topics : crime news hathras news UP News