
अमेठी जिले से एक चौंकाने वाली घटना
Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह घर से नित्य क्रिया के लिए निकले युवक का शव कुछ ही देर बाद गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का कहना है कि घटना से पहले सब कुछ सामान्य था और किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसावा गांव निवासी राम शिरोमणि यादव (पुत्र श्याम बिहारी) बुधवार सुबह घर से दैनिक क्रिया के लिए निकले थे। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ से लटका देखा। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल युवक को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता श्याम बिहारी ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। युवक रोज की तरह सुबह उठा, घर का सामान्य कामकाज देखा और बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि वह ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ से लटका हुआ है। इस अचानक हुई घटना से परिवार गहरे सदमे में है और किसी भी कारण को समझ नहीं पा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
भारत समेत कई देशों में YouTube डाउन, यूजर्स को दिखा ‘Something Went Wrong’ Error; वजह की जांच जारी
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, वहीं परिजन न्याय और सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और तथ्य सामने आने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Amethi
Published : 18 February 2026, 12:00 PM IST
Topics : Amethi Crime amethi news crime news UP Police