बिल्सी में लूट की सनसनीखेज वारदात, कार से टक्कर मारकर व्यापारी के 11 लाख उड़ाए

बदांयू के बिल्सी जिले में एक घटना सामने आई है। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से तकादा कर लौट रहे किराना व्यापारी से 11 लाख रुपये लूट लिए। 11 लाख रुपये की लूट के दौरान उनकी मां का फोन आना घटना का सबसे अहम पहलू है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 November 2026, 11:43 AM IST

 Budaun के बिल्सी क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से तकादा कर लौट रहे किराना व्यापारी से 11 लाख रुपये लूट लिए। पहले चार पहिया वाहन से उनकी बाइक में टक्कर मारकर खंती में गिराया और फिर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 11 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश व्यापारी का रुपयों से भरा बैग, मोबाइल, पर्स और जरूरी कागजात भी ले गए। हादसे की वजह से वह घायल भी हो गए। वारदात की सूचना पर सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसर वारदात में पांच बदमाश शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण को जब करना पड़ा नौकरानी का रोल, Acting class में रोने जैसी हो गई थी हालत, अनुपम खेर ने सुनाया दिल्चस्प किस्सा

पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर तमंचा दिखाकर लूटे पैसे

बिल्सी के गांव भतरी गोवर्धनपुर निवासी सिद्धांत कुमार शर्मा उर्फ मोनू पुत्र मुकेश शंखधार दिल्ली और गाजियाबाद से ड्राई फ्रूट्स समेत किराने का सामान लाकर बदायूं जिले के व्यापारियों को सप्लाई करते हैं। उनका परिवार गाजियाबाद में भारत धर्मकांटा के पास रहता है। रविवार को वह मामा राजीव शर्मा के साथ गांव आए थे।

मामा जलालाबाद चले गए और वह बाइक लेकर तकादे पर निकल गया। शाम को बदायूं, आंवला, फैजगंज बेहटा, बिल्सी और बिसौली के दुकानदारों से तकादे की रकम लेकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वह जब हैवतपुर और बधौली के बीच पहुंचे तो चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत खंती में जा गिरे।

मां ने फोन किया तो छुड़ाने की लगाई गुहार( img:Dynamiyte news)

बैग के साथ और भी समान लूटा

वह बाहर आए कि तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर धमकाया और रुपयों से भरा बैग समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सिद्धांत ने बताया कि कार में सवार लोग भी बाइक सवार बदमाशों के ही साथ थे। उसने बताया कि करीब पांच बदमाश होने का अनुमान है। इसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-El Nino के असर से हिंदुकुश हिमालय में बढ़ेगा बाढ़ और हिमस्खलन का संकट, ICIMOD की रिपोर्ट में चेतावनी

मां ने फोन किया तो बदमाशों से छोड़ने की गुहार लगा रहा था बेटा

हैवतपुर और बधौली के बीच किराना व्यापारी सिद्धांत कुमार शर्मा उर्फ मोनू से हुई 11 लाख रुपये की लूट के दौरान उनकी मां का फोन आना घटना का सबसे अहम पहलू है। मां सोनू शर्मा ने बेटे से खाने के बारे में पूछने के लिए कॉल की थी। इसी दौरान बदमाशों से उसकी छीना झपटी हो रही थी और फोन उठ गया। मां ने काल पर बेटे की आवाज सुनी तो वह बदमाशों से खुद को छोड़ने की गुहार लगा रहा था।

मां सोनू शर्मा के मुताबिक, फोन उठने पर सुना कि बदमाश बेटे से बैग और पर्स मांग रहे थे। सिद्धांत उन्हें सामान देने से मना कर रहा था। इस पर बदमाश उसे धमका रहे थे। मां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही फोन कट गया। बेटे की आवाज और बदमाशों की धमकी सुनकर वह परेशान हो गईं। कुछ देर बाद पुलिस से घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचीं।

सिद्धांत हर रविवार को गाजियाबाद से बदायूं आकर दुकानदारों से भुगतान वसूलते थे और सोमवार को वापस गाजियाबाद चले जाते थे। सिद्धांत अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहता है। उसकी मां ने बताया कि करीब आधे घंटे तक पुलिस बेटे से पूछताछ करती रही, इसके बाद उसे ही अपने साथ थाने ले गई। माना जा रहा है कि पुलिस पहले सिद्धांत से ही पूछतााछ करेगी कि उसने कहां कहां से कितना तकादा वसूला था।

Location :  budaun

Published :  23 November 2026, 11:43 AM IST