
गोरखपुर में सनसनीखेज खुलासा
गोरखपुर: जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी के एक चौंकाने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि जिस ट्रक की चोरी हुई थी, उसे किसी बाहरी गिरोह ने नहीं बल्कि खुद ड्राइवर ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ट्रक और 15 गत्ता पारले जी के चिप्स भी बरामद कर लिए हैं।
क्या है पूरी खबर?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में बढ़ते चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय प्रताप यादव पुत्र संजय यादव निवासी पचरुखिया थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
Badaun: एचपीसीएल हत्याकांड में आरोपी 2 सगे भाइयों ने किया सरेंडर
पुलिस के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को ट्रक मालिक के ड्राइवर ने ही ट्रक को लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना खोराबार में मुकदमा अपराध संख्या 144/26 के तहत धारा 306 भा0न्या0सं0 में मामला दर्ज किया गया था।
Maharajganj: नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए छापेमारी
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से चोरी किया गया ट्रक और उसमें लदा 15 गत्ता पारले जी का चिप्स भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई है।
अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू
इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, उपनिरीक्षक अशफाक अहमद, उपनिरीक्षक मंजीत खरवार, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा एवं हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की अहम भूमिका रही।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भरोसे के रिश्तों में भी सतर्कता जरूरी है,
Location : Gorakhpur
Published : 8 April 2026, 9:07 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News UP News UP Police