घर के बाहर युवक की हत्या से फैली सनसनी, हमलावर ने कनपटी में मारी थी गोली, पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया सफल अनावरण

लखीमपुर खीरी से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया। पूरी अपडेट के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 May 2025, 5:08 PM IST
google-preferred
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निर्मलनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी वह किसी काम से अपने घर से बाहर निकला था। तभी रास्ते में हमलावर ने उसे गोली मार दी, इस वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में हुई घटना
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी और गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली

सदर कोतवाली

ये है पूरा मामला 
शहर के मोहल्ला निर्मल नगर निवासी विशाल गुप्ता उर्फ गोलू (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संजय गुप्ता बृहस्पतिवार की रात किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोका और उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही विशाल जमीन पर गिर पड़ा और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्लावासी एकत्र हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
बीच रास्ते में हुई मौत 
विशाल को लहूलुहान हालत में देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई
अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 
थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, हत्या के अभियोग का महज 48 घंटे में सफल अनावरण करते हुए 03  अभियुक्तगणो को आलाकत्ल तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी

अभियुक्तगण में 
1.आर्यन भारती पुत्र राजेश कुमार निवासी मोहल्ला निर्मल नगर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी उम्र करीब 21 वर्ष
2.हरिओम गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता पुत्र पूरन चन्द्र गुप्ता निवासी मोहल्ला निर्मलन नगर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी उम्र करीब 19 वर्ष
3.अजय गौतम उर्फ छोटू पुत्र श्याम सुन्दर निवासी मोहल्ला निर्मलन नगर थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वालो पुलिस टीम में
1.निरीक्षक अपराध हरीप्रकाश थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
2.उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
3.हे0का0 रामभवन यादव थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
4.हे0का0 विजय कुमार विश्वकर्मा थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
5.का0 जानी कुमार थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
6.का0 सुनील कुमार थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
7.का0 अमरजीत सिंह थाना कोतवाली सदर जिला खीरी मौजूद रहे

Location : 
  • Lakhimpur Kheri

Published : 
  • 10 May 2025, 5:08 PM IST

Advertisement
Advertisement