सिसवा में वरिष्ठ सपा नेता शैलेश सुल्तानिया के पिता का निधन, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सिसवा बाजार में वरिष्ठ समाजवादी नेता शैलेश सुल्तानिया के 82 वर्षीय पिता स्वर्गीय आत्मराम जी सुल्तानिया के निधन पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल व समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 March 2026, 6:27 PM IST

Maharajganj: सिसवा विधानसभा क्षेत्र के सिसवा बाजार नगर पालिका के वरिष्ठ समाजवादी नेता शैलेश सुल्तानिया के 82 वर्षीय पिता स्वर्गीय आत्मराम जी सुल्तानिया के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। रविवार को उनके देहावसान की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों का उनके आवास पर पहुँच कर शोक संवेदना वक्त किये।

सिसवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय आत्मराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आत्मराम जी सुल्तानिया एक सरल, मृदुभाषी और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे।

उनका जीवन अनुशासन, ईमानदारी और पारिवारिक मूल्यों का उदाहरण था। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

ईरान में रेडिएशन का खतरा, खाली कराए जा सकते हैं कई शहर, IAEA ने दी ये गंभीर चेतावनी…

इस दौरान समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा, जिसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। प्रतिनिधिमंडल में अमरनाथ यादव, प्रमोद शर्मा, राकेश सिंह रिंकू, हीरालाल जख्मी सहित कई वरिष्ठ व सक्रिय समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मराम जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

परिजनों के अनुसार स्वर्गीय आत्मराम जी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वे क्षेत्र में एक सम्मानित नागरिक के रूप में जाने जाते थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

शोकसभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं ।

रायबरेली में अनोखी है ये 600 साल पुरानी होली की परंपरा, पढ़ें रोचक कहानी

स्वर्गीय आत्मराम जी सुल्तानिया के निधन से सिसवा क्षेत्र में एक सम्मानित व अनुभवी व्यक्तित्व की कमी महसूस की जा रही है। उनके योगदान और सादगीपूर्ण जीवन को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 March 2026, 6:27 PM IST