
थाना मिल एरिया ( डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के ड्राइवर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमराजपुर चकपचखरा निवासी कोटेदार शिवराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर को पीटा।
पीड़ित ड्राइवर की पहचान पुरई का पुरवा, मिल एरिया थाना निवासी शीतला प्रसाद के रूप में हुई है। पिटाई के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। शीतला प्रसाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शीतला प्रसाद के अनुसार, कोटेदार शिवराज अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। इस बार, एक जमीन की बिक्री में कमीशन के पैसे मांगने को लेकर शिवराज ने उसे पीटा।
मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों का धारा 151 के तहत चालान किया है।
Location : Raebareli
Published : 21 April 2026, 1:08 PM IST
Topics : raebareli news up crime UP News UP Police