Ballia: सरयू में कूदा युवक, मछुआरों की कोशिशों के बावजूद नहीं मिला सुराग

चंदौली के युवक के लिए बिहार का सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया! समस्तीपुर में पिकअप लूटने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर 26 वर्षीय अवनीश कुमार मौर्य को गोलियों से भून दिया। जिस युवक के घर लौटने का परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी मौत की खबर पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आखिर एक वाहन लूटने के लिए बदमाशों ने युवक की जान ही क्यों ले ली?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 October 2026, 2:17 AM IST

Ballia: यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु से शुक्रवार को एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दिया। जिसे बचाने के लिए मछुआरों ने नाव से अथक प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने जय प्रभा सेतु के फुटपाथ पर अपना बैग और जूता छोड़ दिया और नदी में छलांग लगा दी। घटना बिहार सीमा के बाद यूपी की सीमा में पुल के पिलर नंबर आठ के पास हुई।

पुल पर बैग और जूता पड़े होने की सूचना पर मांझी थाना पुलिस और बलिया की चांददियर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बैग की तलाशी लेने पर उसमें मोबाइल और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर युवक की पहचान भरत यादव, पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी दलन छपरा, जनपद बलिया के रूप में हुई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि भरत यादव का परिवार पिछले चार-पांच वर्षों से गांव छोड़कर रानीगंज बाजार में किराये के मकान में रहता है। भरत टेंट-पंडाल का काम करता था।

Nainital: अंकिता भंडारी केस में तेज हुई न्याय की मांग, कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

मोटरबोट की मदद से खोजबीन कर रही पुलिस

परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार शाम को रानीगंज से कहीं बाहर जाने के लिए निकला था। शुक्रवार को पुलिस से इस घटना की जानकारी मिली। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने यूपी पीएसी की जल पुलिस को बुलाकर मोटरबोट की मदद से खोजबीन शुरू करा दी।

साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। चंदौली के युवक के लिए बिहार का सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया! समस्तीपुर में पिकअप लूटने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर 26 वर्षीय अवनीश कुमार मौर्य को गोलियों से भून दिया।

बलिया कोर्ट का बड़ा एक्शन: 23 साल पुराने कोतवाल बदतमीजी मामले में मंत्री दयाशंकर सिंह पर गिरफ्तारी वारंट जारी

घरों में मची चीख पुकार

जिस युवक के घर लौटने का परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी मौत की खबर पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आखिर एक वाहन लूटने के लिए बदमाशों ने युवक की जान ही क्यों ले ली?

Location :  Ballia

Published :  17 October 2026, 2:11 AM IST