मुजफ्फरपुर में मर्डर के बाद भड़की हिंसा! शव पहुंचते ही 8-10 घरों में लगाई आग, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
मुजफ्फरपुर के मोहम्मदपुर खाजे गांव में 20 वर्षीय नवनीत कुमार की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। शव गांव पहुंचते ही आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं हुईं। 8 से 10 घरों में आग लगाए जाने की जानकारी है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है।