Moradabad: मझोला में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
यूपी के मुरादाबाद में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दो युवकों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।