हिंदी
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक
Noida : सेक्टर-22 स्थित सैफ्रन बैंक्विट हॉल में समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने की। जिन्होंने साफ कहा कि आज का व्यापारी वर्ग गंभीर आर्थिक दबाव और नीतिगत जटिलताओं से जूझ रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद छोटे और मध्यम व्यापारियों की स्थिति लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स व्यवस्था की जटिलताओं और बढ़ते दबाव के कारण व्यापारी वर्ग कारोबार चलाने में संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां जमीन पर व्यापार को बढ़ाने के बजाय उसे प्रभावित कर रही हैं। जिससे बाजारों में मंदी जैसा माहौल बनता जा रहा है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से ही व्यापारी, युवा और मजदूर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अगर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
बैठक में संगठन विस्तार, स्थानीय समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को और आक्रामक तरीके से उठाएगी और व्यापारियों के हितों की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अरिहंत मंडल प्रभारी श्री अक्षय जैन, बाबूलाल बंसल, विकास यादव, शिव कुमार यादव, उमेश सिंह, रामवीर यादव, राणा मुखर्जी, निश्चल एवं गुड्डू उपस्थित रहे।
Location : Noida News
Published : 13 June 2026, 4:40 AM IST