Share Market: फेडरल रिजर्व बैठक और जीएसटी कटौती से सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, शेयर बाजार में दिखा उत्साह
बुधवार, 17 सितंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़त और निफ्टी 25,300 से ऊपर खुला। फेडरल रिजर्व की बैठक, जीएसटी दरों में कटौती और त्योहारों की मांग से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। बाजार में बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में तेजी देखी गई।