सहारनपुर में टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का धरना, बोले- ‘घर से निकलते ही हो रही लूट’

सहारनपुर में बढ़ते टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और MLC शाहनवाज खान कोलकी टोल पर धरने पर बैठे। NHAI नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप। जानें क्या है पूरा मामला खबर में आगे..

Updated : 18 May 2026, 6:05 PM IST

Saharanpur: जनपद में लगातार बढ़ रहे टोल प्लाजा और स्थानीय जनता से हो रही वसूली के विरोध में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज खान ने केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ कोलकी टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

सांसद इमरान मसूद का आरोप है कि सहारनपुर में आम आदमी घर से निकलते ही 'टोल की लूट' का शिकार हो रहा है, जिससे जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

5 टोल प्लाजा से घिरे सहारनपुर की जनता त्रस्त: इमरान मसूद

कोलकी टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जिले के चारों तरफ टोल का जाल बिछा दिया गया है। मसूद ने कहा, "टोल के नाम पर वसूला जा रहा पैसा सीधे तौर पर आम उपभोक्ता की जेब पर डाका है। प्रशासन को इस मनमानी को तुरंत रोकना होगा।"

मां के दूसरे पति पर गंभीर आरोप! रातों-रात गायब हुई बेटी, आखिर क्या है गोरखपुर का सनसनीखेज मामला

एनएचएआई (NHAI) के नियमों का खुला उल्लंघन: एमएलसी शाहनवाज

धरने पर मौजूद एमएलसी शाहनवाज खान ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नियमों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा "नियमानुसार 65 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा होना चाहिए। लेकिन सहारनपुर के कोलकी में नियमों को ताक पर रखकर एडिशनल टोल प्लाजा बना दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से भी जबरन टोल वसूला जा रहा है, जो सरासर गलत है।"

Best Budget SUVs 2026: पेट्रोल-सीएनजी के दाम बढ़ते ही अचानक बढ़ी इन 5 बजट एसयूवी की डिमांड, देती हैं सबसे तगड़ा माइलेज

शाहनवाज खान ने मांग की है कि इस पूरी टोल व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की जाए और स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स से तुरंत मुक्ति दी जाए।

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना

नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि कोलकी में बनाए गए अतिरिक्त टोल प्लाजा पर स्थानीय जनता से वसूली नियम विरुद्ध है। अगर स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के लिए टोल फ्री नहीं किया गया, तो यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

धरने में शामिल रहे प्रमुख नेता

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, ब्लॉक प्रमुख इमरान, इसरार प्रमुख, शहजाद मसूद, यूसुफ प्रधान, मेहरबान प्रधान, अशरफ खजूरी, निसार, कालू हसन, परवेज खान, महमूद अली, अदनान और जिला पंचायत सदस्य अफजल अली सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Location :  Saharanpur

Published :  18 May 2026, 6:05 PM IST