हिंदी
मौके् पर पुलिस
Saharanpur: सहारनपुर के चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद के एक कमरे में मुतवल्ली नौशाद (55) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की नाक से खून और माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस हत्या और हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मामला सहारनपुर के चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद का है, जहां बृहस्पतिवार दोपहर लोगों ने मुतवल्ली नौशाद को कमरे में बेसुध हालत में पड़ा देखा।
सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नौशाद पिछले करीब 22 वर्षों से मस्जिद में मुतवल्ली के रूप में कार्यरत थे और अजीज कॉलोनी के निवासी थे।
Saharanpur News: दुल्हे वाली माला को लेकर भागना कैफ और आमिर को पड़ा भारी, पैसा भी गया और इज्जत भी…
घटनास्थल से पुलिस को एक लकड़ी की बल्ली भी मिली है, जिससे शक और गहरा गया है। मृतक की नाक से खून निकल रहा था और माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं।
इसी आधार पर पुलिस हत्या और हादसे—दोनों एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका भी लग रही है, लेकिन चोट के निशान और संदिग्ध परिस्थितियों ने मामले को रहस्यमय बना दिया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले कमरे में कौन आया था।
देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
व्योम बिंदल ने कहा कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की संभावना दिख रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।
Location : Saharanpur
Published : 14 May 2026, 8:16 PM IST
Topics : DeadBody mosque murder Saharanpur UP News