
मुस्लिम बहनों के निकाह का वायरल निमंत्रण कार्ड(image: dynamite news)
Saharanpur: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम लिखे होने को कारण कुछ लोगों के आपत्ति के बाद परिवार को धमकियां मिलने का आरोप लगा है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शादी समारोह के लिए बुक किए गए गार्डन के मालिक को फोन कर निकाह नहीं कराने की धमकी दी। दोनों बहनों का निकाह 12 नवंबर को होना निर्धारित है।
परिवार का कहना है कि दोनों दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम है, लेकिन उनके यहां कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की पारिवारिक परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत ही निकाह के कार्ड पर दूल्हों के नाम लिखे गए हैं। परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने नामों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। साथ ही परिवार ने आरोप लगाया है कि कार्ड वायरल होने के बाद शादी समारोह में बाधा डालने की धमकियां मिलने लगी। कार्ड में दूल्हों के हिंदू नाम होने से समाज में लोग तरह - तरह की बातें कर रहे हैं। हलांकि बड़ी बहन ने बताया कि वह अपनी मर्जी से और परिवार की अनुमति से कर रही हैं।
गोरखपुर में एसपीडी क्लिनिक में युवती के साथ अश्लील हरकत का आरोप, डॉक्टर ने बताई साजिश
परिवार के मुताबिक, गार्डन मालिक को फोन करने वाले व्यक्ति ने शादी रुकवाने और हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने की धमकी दी। इससे परिवार में चिंता का माहौल है। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दोनों बहनें गंगोह कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को शिकायत देकर निकाह समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की मांग की।
अखिलेश यादव का नोटबंदी पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार का महासागर थी नोटबंदी, खजांची को भी नहीं भूली BJP
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही धमकी देने वाले व्यक्ति और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Saharanpur
Published : 11 November 2026, 4:05 PM IST