जबरन धर्मांतरण का आरोप गलत? आयुष मलिक ने किया बड़ा दावा, चांदनी केस पर भी दिया बयान
शामली में धर्मांतरण और निकाह से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक ने सामने आकर कहा है कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया और किसी भी तरह का जबरन धर्मांतरण नहीं हुआ। उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों और करोड़ों की संपत्ति हड़पने के दावों को भी सिरे से खारिज कर दिया है।