

सहारनपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग रहने के लिए पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Symbolic Photo
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली। यह खौफनाक मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कोलकी कलां का है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
घटना 6 सितंबर 2025 की है, जब ओमपाल नाम के युवक ने थाना गागलहेड़ी में अपने भाई सोनू की मौत को हत्या बताते हुए शिकायत दी। शिकायत में उसने सीधे तौर पर अपने भाई की पत्नी बेबी और एक युवक शुभम पर हत्या का आरोप लगाया। ओमपाल का दावा था कि सोनू की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी।
यूपी में अजीबोगरीब मामला: पति नहीं लाया समोसा तो बीवी ने बुलाई पंचायत, फिर दी यह खौफनाक सजा
जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने बताया कि बेबी और शुभम के बीच पिछले सात महीने से अवैध संबंध थे। शुभम अक्सर बेबी के मायके और ससुराल आता-जाता था, जिससे सोनू बेहद नाराज रहता था। हालांकि, इस रिश्ते को खत्म करने के बजाय बेबी ने अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।
4 सितंबर को शुभम बेबी को उसके ससुराल से लेकर उसके मायके छोड़ आया। जब कुछ दिन बाद सोनू अपनी पत्नी को मनाकर वापस लाने के लिए उसके मायके पहुंचा, तो बेबी ने आने से साफ इनकार कर दिया। उसने दो टूक कहा कि वह अब शुभम के साथ ही रहेगी। यह बात सोनू के लिए बेहद अपमानजनक थी, लेकिन उसने कोई बवाल नहीं किया और चुपचाप आंगन में सो गया।
Raebareli Protest: लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का रायबरेली में प्रदर्शन
अगली सुबह उसका शव एक खंडहरनुमा कमरे में रस्सी से लटका हुआ मिला। परिवार ने पहले आत्महत्या का शक जताया, लेकिन ओमपाल को अपनी भाभी और शुभम पर शक था, इसलिए उसने पुलिस को सूचित किया। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम कोलकी कलां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शुभम ने हत्या की साजिश स्वीकार कर ली। उसने बताया कि बेबी के साथ उसके शारीरिक संबंध थे और दोनों ने मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बेबी अपने पांच बच्चों (दो बेटे और तीन बेटियों) को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या तक करने को तैयार हो गई। यह जानकर गांव में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया है। कई लोगों का कहना है कि ऐसी मां को बच्चों की कस्टडी का हक नहीं मिलना चाहिए।