कुशीनगर में प्रेम संबंध बना खूनी वारदात की वजह, युवती ने प्रेमी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाटा मेले में काम करने वाले 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की कथित रूप से उसकी प्रेमिका ने गला दबाकर हत्या कर दी।

Updated : 21 May 2026, 8:25 PM IST

Kushinagar:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाटा मेले में काम करने वाले 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की कथित रूप से उसकी प्रेमिका ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के अनुसार, पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी शैलेश शुक्ला का गाजियाबाद निवासी युवती आरती अहिरवार से लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग मेलों में साथ काम करते थे।

मौके पर ही मौत

शुक्रवार की देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने कथित रूप से शैलेश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवती मौके से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गश्त पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

दिल्ली में रिश्वतखोरी का खुल्ला खेल.. खाद्य विभाग का असिस्टेंट कमिश्नर राशन दुकानदार से रिश्वत लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार

दोनों के बीच लंबे समय से तनाव

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक के पास युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह कथित रूप से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।

सुल्तानपुर में राहुल गांधी मानहानि केस में नया मोड़, सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हत्या तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। आरोपी युवती को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kushinagar

Published :  21 May 2026, 8:25 PM IST