Road Accident in UP: रायबरेली में सड़क हुई लाल, महिला की दर्दनाक मौत, 6 घायल

रायबरेली में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। एक तेज रफ्तार डंपर ने एक परिवार में कोहराम मचा दिया। इस हादसे में कई लोग हताहत हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 April 2026, 11:07 PM IST

Raebareli: बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे बस स्टेशन के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  रामकली ( 60) अपने पति के साथ किसी काम से बाहर निकली थी। इस दौरान चौराहे पर रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया।

मृतक की पहचान

डंपर का पीछा करके पुलिस ने हिरासत में लिया है। बछरावां कस्बे के पटेल नगर की रहने वाली थी मृतक रामकली बताई जा रहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से नीचे गिर गई रामकली थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

वहीं डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के दीनगंज मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर तीन लोगो को गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Crime in UP: रायबरेली में इस हाल में मिला युवक का शव, मां ने लगाया ये आरोप

घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब ऑटो मुराई बाग से गदागंज की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। दीनगंज मोड़ के पास पहुंचते ही चालक के अनुसार ऑटो की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

घायलों की पहचान

घायलों में नसीराबाद निवासी रामदेव (30) पुत्र राम जियावन, उन्नाव के चैनपुर निवासी रऊफ (42) पुत्र अब्दुल, डलमऊ थाना क्षेत्र के मुर्शिदाबाद निवासी केशकली (35) पत्नी गंगा दिन, कुरौली बुधकर निवासी शीला देवी (50) पत्नी राम हर्ष, मानिकपुर निवासी लईक अहमद (43) पुत्र मोहम्मद मज्जन और मुर्शिदाबाद निवासी गंगादीन (36) पुत्र परमेश्वर शामिल हैं।

रायबरेली में ऐसा क्या हुआ कि एक ही परिवार के 23 बच्चे अचनाक पड़ गए बीमार, वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान

गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रऊफ पुत्र अब्दुल, रामदेव पुत्र रामजियावन और शीला देवी पत्नी राम हर्ष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 2 April 2026, 11:07 PM IST