
हादसे में मौत फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंम्भीर रूप से घायल हो गया था।
घायल इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल आया गया। जहां घायल की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां कुछ दिन इलाज चला उसके बाद सेफई भेज दिया गया। वहाँ पर भी कुछ दिन इलाज चला उसके बाद दिल्ली के लिये रेफर कर दिया गया। दिल्ली के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दे परिजनों का कहना है कि 8 मई को ट्रक और बाइक सवार को टक्कर मारी थी जिसके बाइक सवार गम्भीर घायल हुआ था।
आपको बता दे मृतक कृष्ण 17 पुत्र अजय सिंह निवासी उझानी के गौतम पूरी मोहल्ले का रहने बाला है। आपको बता दें परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाई बहिन है जिसमें भाई बहिन में चौथे नंबर का मृतक है। भाई मौत की खबर से परिवार में कोहरा मचा हुआ है सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के जिले में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। हर दिन हादसे में किसी न किसी की जान चली जाती है इसके बावजूद हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर ये हादसे कब खत्म होंगे।
Location : Budaun
Published : 16 June 2026, 6:00 PM IST
Topics : Latest News Road Accident UP News