गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने पर जोर

गोरखपुर में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा पर चर्चा हुई। धीमी गति से चल रही परियोजनाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 22 April 2026, 5:40 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर मंडल में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं को लेकर प्रशासन अब और ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य मकसद निर्माण कार्यों की गति, गुणवत्ता और तय समयसीमा के अनुसार प्रोजेक्ट पूरे कराने पर फोकस करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

धीमी परियोजनाओं पर जताई नाराजगी

समीक्षा बैठक के दौरान कई विभागों की परियोजनाओं की स्थिति सामने रखी गई। इस दौरान यह पाया गया कि कुछ योजनाएं तय गति से आगे नहीं बढ़ रही हैं। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से देरी के कारण पूछे और परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। ऐसे में अधिकारी केवल कागजी रिपोर्ट तक सीमित न रहें। मौके पर जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें।

गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की निगरानी मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां काम धीमा है। वहां जवाबदेही तय की जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।

गोरखपुर: भैंस का दूध पीने वाले 30 लोगों को लगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, जानिये क्यों आई ऐसी नौबत

जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने दी प्रगति रिपोर्ट

बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अधिकांश योजनाएं समयसीमा के अनुरूप चल रही हैं और बाकी कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों की योजनाओं पर भी फोकस

मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने  कहा कि पंचायत स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे। बैठक में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता समेत कई विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की स्थिति बताई और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का भरोसा दिया।

Location :  Gorakhpur

Published :  22 April 2026, 5:40 PM IST