चंदौली में ‘लाल लिपस्टिक’ वाला गैंग, ‘खूबसूरत लड़कियों’ बनकर हाईवे पर करते थे कांड, देखें पुलिस ने कैसे किया खुलासा

चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में हाईवे पर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह राहगीरों को महिला का भेष धारण कर या मदद मांगने के बहाने रोककर लूटपाट करता था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 3:08 PM IST

Chandauli: चंदौली में पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। कभी महिला का भेष बनाकर तो कभी मदद मांगने के बहाने वाहनों को रुकवाया जाता था और फिर चालक के साथ मारपीट कर नकदी और सामान लूट लिया जाता था।

राहगीर को रोककर 42 हजार की लूट

मामले का खुलासा तब हुआ जब अमेठी निवासी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने 17 मई को थाना चंदौली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि भगवानपुर नहर के पास चार बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई, उनके साथ मारपीट की और 42 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर थाना पुलिस और स्वाट टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

क्या 5 रुपये के भुट्टा से सस्ती है 9 साल की बच्ची की जिंदगी? पढ़ें बहराइच का वह मामला, जिसने भाई-बहन के रिश्तों पर खड़े किए सवाल

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग

रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भगवान तालाब के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बिहार के मोहनिया निवासी उपेंद्र यादव के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी निवासी मंजय कुमार, लोहिया नगर निवासी बहादुर ठठेरा और आजाद नगर निवासी मुस्तफा को भी गिरफ्तार कर लिया।

BREAKING: नोएडा के इस नामी बिल्डर पर FIR दर्ज, अब कसेगा पुलिस का शिकंजा

महिला का भेष धारण कर फंसाते थे लोग

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हाईवे और सुनसान इलाकों में राहगीरों को रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। कई बार महिला का भेष धारण कर वाहन चालकों को रोका जाता था, जबकि कभी मदद मांगने का नाटक किया जाता था। जैसे ही वाहन रुकता, बदमाश चालक के साथ मारपीट कर नकदी और कीमती सामान लूट लेते थे। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और 2,045 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार घायल आरोपी उपेंद्र यादव पर बिहार में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Location :  Chandauli

Published :  18 May 2026, 3:08 PM IST