
बस्ती में मासूम से दुष्कर्म (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Basti: जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 2.40 बजे की है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि गांव के ही विशाल उर्फ सौरभ और दीपक शर्मा ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे घर के सामने बने छप्पर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
“मेरे चैंबर से बाहर निकल जाओ…” CJI सूर्यकांत ने सुनाया संघर्ष का किस्सा, कोर्टरूम में छा गया सन्नाटा
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मां उसे खोजने बाहर निकलीं। घर के सामने बने छप्पर के पास पहुंचने पर उन्होंने दोनों आरोपियों को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। मां के विरोध करने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर वाल्टरगंज पुलिस ने विशाल उर्फ सौरभ निवासी गंधार और दीपक शर्मा निवासी लाल कुआं हुसैनगंज, लखनऊ (हाल मुकाम गंधार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Location : Basti
Published : 8 May 2026, 8:56 PM IST