हिंदी
रामपुर जिले के स्वार टांडा क्षेत्र के सीएचसी में विधायक के बेटे द्वारा कथित ‘निरीक्षण’ का वीडियो सामने आने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है- बिना किसी आधिकारिक पद के आखिर उन्हें यह अधिकार किसने दिया? सत्ता के दुरुपयोग और नियमों की अनदेखी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
निरीक्षण करते हुए विधायक सफीक अहमद अंसारी के बेटे (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Rampur: जिले के स्वार टांडा क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। वीडियो में शफीक अहमद अंसारी के बेटे को एक सरकारी कार्यालय में निरीक्षण करते हुए देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो में विधायक का बेटा एक अधिकारी की कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और आसपास मौजूद कर्मचारियों से बातचीत करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वार सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का है, जहां वह निरीक्षण करने पहुंचा था। इस दौरान उसने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस घटना के बाद 'सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का' जैसी कहावत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। लोगों का मानना है कि सत्ता के करीब होने के कारण ही इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर विधायक के बेटे को इस तरह किसी सरकारी संस्थान का निरीक्षण करने का अधिकार किसने दिया। सरकारी पद पर न होते हुए भी इस तरह की गतिविधि को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे सत्ता के दुरुपयोग से जोड़कर देख रहे हैं।
यह मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भी इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सत्ता से जुड़े लोग अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक विधायक या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में वह सरकारी अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर निरीक्षण करते नजर आए। इस घटना ने सत्ता के दुरुपयोग और अधिकारों के गलत इस्तेमाल को लेकर लोगों में सवाल खड़े कर दिए हैं।#RampurControversy #PoliticalPower #ViralVideo #PowerMisuse pic.twitter.com/5pp1huU589
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 5, 2026
रामपुर में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, अंदर क्या चल रहा था? पढ़िए पूरी खबर
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई यूजर्स इस घटना की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सामान्य गतिविधि बताने की कोशिश कर रहे हैं।
रामपुर में क्या हुआ उस रात? बच्ची के इशारों ने सब कुछ बता दिया, पढ़िए सनसनीखेज खबर
इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। प्रशासन की चुप्पी भी सवालों को और बढ़ा रही है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी या इसे नजरअंदाज कर दिया जाएगा।