आज़म खान को बड़ा झटका! बेटे अब्दुल्ला संग सजा बरकरार, कोर्ट ने क्यों खारिज की अपील?

रामपुर में आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म से जुड़े पैन कार्ड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। इस फैसले के बाद उनकी सियासी और कानूनी स्थिति पर असर पड़ सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 April 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आजम खान (Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान (Abdullah Azam Khan) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में अदालत ने उनकी सजा को बरकरार रखा है।

इस फैसले के बाद दोनों नेताओं की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोषी सिद्ध

दरअसल, एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट पहले ही इस मामले में आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म को दोषी ठहरा चुकी थी। कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की सजा और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद दोनों नेता रामपुर जेल में बंद हैं।

रामपुर में हाई-प्रोफाइल केस पर आज बड़ा फैसला, आजम खान परिवार की किस्मत दांव पर!

सजा के खिलाफ दोनों ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी, जिसमें राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अब सेशन कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया है, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

सजा रहेगी बरकरार

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहीं वकील सीमा राणा ने बताया कि अदालत ने सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर यह फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर था और अदालत ने इसे ध्यान में रखते हुए सजा को बरकरार रखा।

सड़क पर मौत का खेल! बसपा नेता की बेकाबू फॉर्च्यूनर ने छीनी मजदूर की जान

इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस निर्णय का असर आने वाले चुनावों और सियासी समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

Location :  Rampur

Published :  20 April 2026, 3:27 PM IST

Advertisement