
जमानत मिलते ही ‘हीरोगिरी’ भारी पड़ी! (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जेल से बाहर आते ही ‘हीरो’ बनने की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। जमानत के बाद बाइक रैली निकालकर फूल-मालाओं से स्वागत कराने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई।
कोल्हुई क्षेत्र में एक युवक उसने अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल दी। इस दौरान युवक को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और पूरे इलाके में जुलूस की तरह घुमाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक पर पहले सोशल मीडिया के जरिए गैस से जुड़ी भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैलाने का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया, लेकिन बाहर आते ही कानून के नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति बाइक रैली निकाल दी, जो अब उसके लिए नई मुसीबत बन गई है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के इस तरह की रैली निकालना नियमों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर रैली में शामिल बाइकों की पहचान कर रही है और उन पर सीजर (जब्ती) की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
Maharajganj News: कोल्हुई थाने पर SP का अचानक औचक निरीक्षण, लापरवाही को लेकर दिया ये बड़ा बयान
कोल्हुई थाने के एसओ Akhilesh Singh ने मामले को लेकर साफ शब्दों में कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल बाइकों पर कार्रवाई होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Maharajang
Published : 5 April 2026, 2:11 PM IST