

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते साइबर टावर का छज्जा अचानक भरभरा के नीचे गिर गया। घटना के बाद पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।
साइबर टावर का छज्जा गिरा
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते साइबर टावर का छज्जा अचानक भरभरा के नीचे गिर गया।
नीचे खड़े युवक की मौत
छज्जा गिरने से रवि कुमार वर्मा नामक युवक की मौत हो गई। मृतक छज्जे के मलबे की चपेट में आ गया था और गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक साइबर टावर में मिलने पहुंचा था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय रवि कुमार साइबर टावर में स्थित फाइनेंस बैंक में किसी से मिलने आया था।
लोगों ने जताया आक्रोश
घटना के बाद पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद आक्रोश जताया और नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए। मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें अगले 24 घंटों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई थी।
पहले आई आवाज
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि छज्जा से कुछ आवाज आई, लेकिन यह नहीं लगा कि गिर जाएगा। तभी अचानक वह गिर पड़ा। वहां मौजूद रवि पर छज्जे का हिस्सा गिर पड़ा, जिससे उसे भागने का मौका नहीं मिला और वह दब गया है। परिजनों ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मानसून ने खोली पोल
प्रदेश के अलग-एलग हिस्सों में बारिश के कारण हादसें लगातार बढ़ते जा रहे है, जो प्रशासन की मानसून को लेकर की गई तैयारियों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।