Raebareli: शादी की खुशियां मातम में ! बारात की अगवानी से पहले हुआ कुछ ऐसा जिसने सबको झकझोर दिया

रायबरेली में एक शादी समारोह के दौरान हुआ ऐसा हादसा, जिसने खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। बारातियों के साथ क्या हुआ, यह जानकर हर कोई हैरान है। एक तेज रफ्तार वाहन और कुछ लम्हों की लापरवाही ने बड़ा नुकसान कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 9:20 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब बारातियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा खीरो थाना क्षेत्र के निहस्था हाईवे पर देर रात हुआ, जहां लोग खुशी-खुशी अगवानी की तैयारी में जुटे थे।

एक की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि डलमऊ थाना क्षेत्र के जांगीराबाद निवासी त्रिलोकी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ऋषभ, अमरेंद्र कुमार और विजयपाल शामिल हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से बारात निहस्था गांव पहुंची थी। इसी दौरान बारातियों का एक समूह सड़क किनारे अगवानी की तैयारी कर रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक वहां पहुंचा और लोगों को कुचलते हुए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Balrampur News: बलरामपुर में झमाझम बारिश; गन्ना किसानों के लिए ‘अमृत’ तो खलिहानों में पड़ी फसल के लिए बनी ‘आफत’

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

Amroha News: कमीशन के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़, झोलाछापों ने बिना ऑक्सीजन किया ऑपरेशन

खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

जहां एक ओर शादी की खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। परिवार और रिश्तेदारों के बीच मातम पसरा हुआ है।

Location :  Raebareli

Published :  5 May 2026, 9:20 AM IST