रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम को हुए हादसे में चार युवतियों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का आरोपी चालक गिरफ्तार
Raebareli: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर चार युवतियों का रौंदने वाला कार चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। रविवार देर शाम चूली गांव की कुछ युवतियाँ एक भोज में शामिल होकर गंगा एक्सप्रेस-वे पर चलकर वापिस आ रही थी। जहाँ प्रयागराज की दिशा से आ रही टिआगो गाडी ने सभी को रौंद दिया था। दुर्घटना में चार युवतियों की मौत हो गई थी जबकि पांच घायल हो गयी।
आरोपी ड्राइवर की पहचान कौशाम्बी के विकास मिश्रा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार में कार ने बेरहमी से 4 लड़कियों की जिंदगी छीन ली थी। इस मामले में रायबरेली पुलिस ने कार्रवाही की है। उन्होंने बताया कि थाना जगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार कार से चार लड़कियों की जान लेने वाले अभियुक्त की पहचान करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में जानकारी देते हुए घटना के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त की कार संख्या यूपी 77 वी 7477 को पहले ही कब्जे में पुलिस ने ले लिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। युवक की पहचान कौशांबी निवासी विकास मिश्रा के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि रविवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास में एक तेज रफ्तार टियागो गाड़ी ने पैदल चल रही युवतियों और किशोरियों पर टक्कर मार दी। जिसमें चार युवतियों की जान चली गई और पांच अन्य घायल हुई है। उनका इलाज चल रहा है। अभी उनकी हालत ठीक है। डॉक्टर से बात की गई तो उन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
आरोपी चालक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए प्रयागराज से लखनऊ जा रहा था। गूगल मैप के कारण रास्ता भटक गया और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गया। जब इसकी जानकारी हुई तो कार पीछे की तरफ कर लिया। अंधेरा होने की वजह से कुछ समझ में नहीं आया और लड़कियां हादसे का शिकार हो गईं।
रायबरेली में हौसले की जीत, छात्रा ने इस गंभीर बीमारी को दी मात; जानिये पूरा अपडेट
चार लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम कराकर के परिवारों को सौंप दिया गया है जिनका आज अंतिम संस्कार भी हो गया है। कानून व्यवस्था की कोई स्थिति खराब नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में 105 बी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को ट्रेस करते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया गया और विधिक कार्रवाई की जा रही है।