हिंदी
Raebareli: रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर रायबरेली में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आरएसएस के जिला संचालक जागेश्वर दयाल द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने संस्थापक डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प को चरितार्थ करते हुए, सन 1925 में स्थापित होने के बाद अब शताब्दी वर्ष का साक्षी बन रहा है। हमारी सनातन परंपराओं और मूल्यों के परिपेक्ष में राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र कार्य में हम सभी एक घटक हैं।
रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों को CM के मंत्रियों ने सौंपी सरकारी सहायता, पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, रायबरेली में 'पंच परिवर्तन' के संकल्प के साथ महत्वपूर्ण आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो रही है। मंडल/बस्ती स्तर पर विजयादशमी उत्सव और पद संचलन 2 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे हैं।
रायबरेली में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला; विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
इसी क्रम में, रायबरेली नगर की अमरीश पुरी बस्ती में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन 12 अक्टूबर 2025 को दिन में 3:00 बजे सुनिश्चित है। यह शताब्दी वर्ष के सात कार्यक्रमों में से पहला है, जिसमें संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, सी. स्वात में रंजन पांडे का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्राप्त होगा। विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक दैनिक शाखाओं के पुनर्शुभारंभ के साथ-साथ समाज जागरण के अन्य कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, जो कार्य विस्तार को नई दिशा और गति देंगे।
Location : Raebareli
Published : 12 October 2025, 4:17 AM IST
Topics : 100 Years Dussehra Festival Raebareli RSS